पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने एक बार फिर अलगाववादी नेताओं से नजदीकी दिखा दी। उन्हें 21 जुलाई को ईद-मिलन के लिए बुलाया है। इन डेवलपमेंट्स से दोनों देशों के बीच बातचीत की ताजा कोशिशों को झटका लग सकता है। इससे पहले उफा में मोदी-नवाज की मुलाकात के कारण बासित ने हुर्रियत नेताओं के साथ इफ्तार डिनर को रद्द कर दिया था। गौरतलब है कि अगस्त 2014 में अब्दुल बासित और हुर्रियत नेताओं की मुलाकात पर ऐतराज जताते हुए भारत ने पाकिस्तान के साथ फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की बातचीत रद्द कर दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।