पीएम मोदी आज पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं और माना जा रहा है कि इसी के चलते वह राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम सहित पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक शाम 7 बजे होगी। इन राज्यों और समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के साथ ही कानून-व्यवस्था के हालात पर इस बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले वे नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक लेंगे 7 रेस कोर्स रोड पर होने वाली दूसरी बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।