आंध्र प्रदेश में राजमुंद्री पुष्कर घाट पर 12 दिन तक चलने वाले गोदावरी महा पुष्करम के पहले दिन सुबह मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। घटना में 70 लोग घायल बताये जा रहे है, जिनमें 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हजारों की संख्या में तीर्थयात्री घाट पर जल्द से जल्द पहुंचना चाहते थे, जिस वजह से भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में लोग गोदावरी नदी में स्नान के लिए पुष्कर घाट की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शवों को राजमुंद्री सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।