30 जुलाई को होगी याकूब मेमन को फांसी
(India)
मुंबई में 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जा सकती है। मुंबई की टाडा कोर्ट ने 53 साल के याकूब की फांसी का वारंट जारी कर दिया है। उसे नागपुर की सेंट्रल जेल में सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में 22 साल लग गए। टाडा कोर्ट ने 27 जुलाई 2007 को याकूब को आपराधिक साजिश का दोषी करार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई थी। इसके बाद उसने बॉम्बे हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति तक के पास अपील की। लेकिन उसे राहत नहीं मिली। अब उसके पास क्यूरेटिव याचिका ही एकमात्र रास्ता है, जिस पर फांसी से पहले सुनवाई हो सकती है। वह इस मामले में इकलौता ऐसा दोषी है, जिसे मौत की सजा हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।