राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे पीएम!
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में शिरकत नहीं करेंगे। पिछले साल भी प्रधानमंत्री मुंबई में ऑफीशियल विजिट के कारण राष्ट्रपति भवन में रखे गए रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाए थे अगर ऐसा होता है तो यह लगातार दूसरा मौका होगा जब मोदी राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। पिछले राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी के मौके पर भी प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री इस आयोजन में नहीं पहुंचे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।