प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमीनी स्तर पर कुशल मानव शक्ति के निर्माण के लिए बुधवार को ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ ख्स्किल इंडिया कैंपेन, की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद पूरा विश्व भारत की ओर आदर और सम्मान से देख रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने गरीबी के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी है और इसे जीत कर ही रहेंगे। इस लड़ाई में हर गरीब हमारे सैनिक हैं। उन्होंने कहा-श्सबसे बड़ा वर्कफोर्स हमारे पास है। इस योजना के बारे में पीएम ने कहा कि यह उन लोगों के लिए हैं जो रह जाते हैं- आगे उन्होंने स्पष्ट किया - रह कौन जाता है ? अमीर परिवार का बच्चा नहीं रहता, उनको कुछ न कुद मिल जाता है। रह गरीब के बच्चे जाते हैं। प्रधानमंत्री ने मध्यम और पिछड़े वर्ग के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को हुनरमंद बनने की प्रेरणा दें ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।