प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी जाने वाले हैं. पीएम को बीएचयू के ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करना है. इसके साथ ही पीएम को कई और कार्यक्रमों में जाना है लेकिन पीएम दौरे से पहले ही वाराणसी मौसम की मार से परेशान है. रात से ही वाराणसी पानी-पानी है. अभी भी वाराणसी में बारिश हो रही है और जिस ट्रामा सेंटर का उदघाटन करने प्रधानमंत्री मोदी जा रहे हैं उसके परिसर में भी जल-जमाव हो गया है. पिछली बार 28 जून को भी पीएम का दौरा बारिश के कारण रद्द हुआ था. दौरे पर पीएम सबसे पहले बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद वे रिंग रोड और दो पॉवर सब स्टेशन का शिलान्यास करेंगे. पीएम इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम का भी शुभारम्भ करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।