जमीन नहीं मिलने से विकास में रुकावट-जेटली
(India)
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नीती आयोग की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में 16 मुख्यमंत्री शरीक हुए, लेकिन कांग्रेस के 9 सीएम नहीं आए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए। नीति आयोग की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हर मुख्यमंत्री ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जेटली ने कहा कि राज्यों ने कहा कि जमीन नहीं मिलने से विकास के काम में रुकावट आ रही है। जेटली ने कहा कि जो मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नहीं आएं उन्हें अपना विश्लेषण करना चाहिए क्या उन्होंने जो किया है वह कॉपरेटिव फेडरलिज्म से मेल खाता है। इस बैठक में भूमि अधिग्रहण विधेयक पर लेकर बातचीत हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।