समाजसेवी अन्ना हजारे ने 2 अक्टूबर से भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ और वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान पर अनशन पर बैठने का ऐलान किया है। अन्ना पहले ही लैंड बिल और पेंशन के मुद्दे पर इस तरह की चेतावनी दे चुके थे। 15 जुलाई को ही अन्ना ने अपने गृह गांव रालेगण सिद्धी में पूर्व सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे सलाह मश्विरा किया था कि किस रूप में सरकार के समक्ष वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।