व्यापमं घोटाले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर एक आरटीआई में बेहद सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने व्यापमं के पूर्व अध्यक्ष मलय राय को मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग का सदस्य नियुक्त करने का आदेश बेहद जल्दबाजी में टेलीफोन पर दिया था। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाओं में इस बात का खुलासा हुआ है। राय साल 2009-10 के दौरान मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के अध्यक्ष थे और उन्हें सदस्य नियुक्त करने का आदेश तब दिया गया था, जब व्यापमं घोटाले की जांच जारी थी। शिवराज साल 2014 में उस वक्त विदेश दौरे पर थे, जब उन्होंने मलय की नियुक्ति के लिए राज्य वित्त आयोग को आपात कॉल की थी। यह खुलासा व्हिस्लब्लोअर अजय दूबे को राज्य वित्त विभाग से आरटीआई के तहत दिए गए जवाब से हुआ है। आरटीआई जवाब के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने नियुक्ति के प्रस्ताव को टेलीफोन पर मंजूरी दी, जो विदेश दौरे से उनके लौटने के बाद औपचारिक पुष्टि का विषय था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।