प्रधानमंत्री मोदी आज कश्मीर दौरे पर
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के कश्मीर दौरे पर जाएंगे. जम्मू में वे दिवंगत गिरधारी लाल डोगरा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। कठुआ जिले के रहने वाले डोगरा जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री रहे थे। प्रधानमंत्री श्रीनगर भी जा सकते हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। राज्य के लिए कई विकास परियोजनाओं की प्रधानमंत्री आज घोषणा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री घाटी में एम्स और आईआईटी की स्थापना की भी घोषणा कर सकते हैं. पीएम मोदी बाढ़ प्रभावितों के साथ किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए ईदी के तौर पर राहत पैकेज भी जारी कर सकते हैं. प्रधानमंत्री की इस यात्रा को सियासी नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि राज्य में पीडीपी भाजपा की मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री जम्मू जाएंगे. बीजेपी प्रदेश की सरकार का हिस्सा है, ऐसे में सियासी जमीन पर मोदी की यात्रा को राज्य के लिए बड़े मौके की तरह देखा जा रहा है. नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से हो रही गोलीबारी और घुसपैठ की कोशिश के मद्देनजर प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।