जम्मू-कश्मीर की राजाधानी श्रीनगर में एक बार फिर अलगाववादियों ने पाकिस्तान का झंडा लहराया है। पाकिस्तानी झंडा फहराने की जुर्रत अलगाववादियों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने की। पाकिस्तान का ही झंडा नहीं बल्कि आतंकी संगठन आईएस का भी झंडा लहराया गया है। घटना श्रीनगर के नौहटा क्षेत्र की है। अलविदा की नमाज के बाद अलगाववादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अलगाववादियों का विरोधी रुख देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करने की कोशिश की तो माहौल गरमा गया। अलगाववादी पुलिसकर्मियों पर हावी होने लगे। विरोधियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।