पाक के पहले पीएम के ‘वंशजों’ ने किया मुजफ्फरनगर पर दावा
(India)
पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के वंशजों ने मुजफ्फरनगर के आधे से ज्यादा हिस्से पर अपना दावा किया है। इसमें रेलवे स्टेशन, डीएम रेसिडेंस और कई महत्वपूर्ण स्थान हैं। लियाकत के वंशजों ने कुल 674 करोड़ रुपए की संपत्ति के दावे को लेकर यूपी राजस्व आयोग से शिकायत की है, जिसके बाद इस दावे की जांच शुरू हो गई है। लियाकत अली खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे। आजादी से पहले वह यूपी के मुजफ्फरनगर में रहते थे। 2003 में मुजफ्फरनगर के चार लोगों ने खुद को लियाकत का वंशज बताने के लिए एक डीड तैयार की। उसके बाद उन्होंने इसे लेकर यूपी रेवन्यू कमिशन से शिकायत की और 106 प्लॉट्स पर अपना कब्जा वापस मांगा। दो सप्ताह पहले मुजफ्फरनगर के डीएम को मामले की जांच के लिए निर्देश मिले, जिसके बाद इस दावे को फर्जी बताते हुए गुरुवार को एफआईआर दर्ज हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।