राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी ईद की बधाई
(India)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद की बधाइयां लोगों को दी। राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उल-फितर का पावन दिन हम सब में करुणा की भावना का संचार करे। इस दिन हम अपने मतभेद भुलाएं। सद्भाव, एकजुटता और भाईचारे में ईद-उल-फितर हर आस्था के लोगों को एकजुट करे और हमारे महान देश की मिश्रित संस्कृति के प्रति हमारे गौरव को और मजबूत करे। वहीं पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।