प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई एनडीए के घटक दलों की बैठक
(India)
ललित मोदी विवाद, व्यापम घोटाले और बाकी मुद्दों पर विपक्ष के हमलों को नाकाम करने की कवायद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले सोमवार शाम एनडीए के सभी घटक दलों की पहली बैठक बुलाई है ताकि विपक्ष का सामना करने की रणनीति तैयार की जा सके। पीएम की यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और वाम दलों ने व्यापम घोटाले और ललित मोदी विवाद सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का मन बना लिया है। इन मामलों में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आए हैं । लोकसभा में जहां बीजेपी की अगुवाई वाले घटक दलों का बहुमत है, वहीं राज्यसभा में इसके पास बहुमत के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है। राज्यसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. जीएसटी और भूमि विधेयक जैसे अहम विधेयकों को पारित कराने में उसकी भूमिका अहम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।