औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में अब एक नया विश्व रिकाॅर्ड बनने जा रहा है। 25 जुलाई को शहर भर में तीन घंटे में दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 20 हजार लोगों को अभियान में जोड़ा जा रहा है। विधायक विपुल गोयल के नेतृत्व में नवचेतना ट्रस्ट और जिला प्रशासन के इस संयुक्त प्रयास में शहर की सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं औद्योगिक, व्यापारिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि आएंगे। ये कार्यक्रम 25 जुलाई को सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगा। पौधे देते समय ट्रस्ट की तरफ से पौधों के रखरखाव का एक शपथ पत्र भी भराया जाएगा। गोयल ने शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।