हरियाणा में वैट वृद्धि के खिलाफ पेट्रोल पंप डीलर्स
(India)
हरियाणा में सरकार द्वारा वैट में की गई बढ़ोतरी को लेकर अब पेट्रोल पंप डीलर और सरकार आमने-सामने हो गए है। वैट में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। इसी सिलसिले में यमुनानगर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने जगाधरी के जिमखाना क्लब में एक मीटिंग की। मीटिंग के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा वैट के खिलाफ की जाने वाली हड़ताल का समर्थन करते हुए जिले में भी पूरी तरह से अनिश्तिकालीन हड़ताल करने की घोषणा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।