कश्मीर घाटी में बार-बार आतंकी संगठन आईएस के झंडे फहराए जाने की घटनाओं पर केंद्र सरकार गंभीर है। गृह मंत्रालय ने घाटी की घटनाओं पर सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सुरक्षा एजेंसियों को यह पता लगाने को कहा गया है कि झंडे फहराने वाले युवाओं का क्या वास्तव में आईएस से कोई संबंध है या शरारतपूर्ण तरीके से माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। सूत्रों ने कहा कि घाटी में पाकिस्तान के झंडे पहले भी फहराए जाते रहे हैं। अलगाववादी तत्वों की छिटपुट हरकतें होती रही हैं,लेकिन व्यापक रूप से घाटी में इसका असर नहीं रहा है। लेकिन आईएस के खतरनाक इरादों और प्रभाव कायम करने की कोशिशों को देखते हुए घाटी में आईएस के झंडों को फहराने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।