ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ बैठक पीएम की बैठक आज
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम देश के प्रमुख ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ बैठक करेंगे । जिसमें श्रम क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।भारतीय मजदूर संघ के महासचिव विरजेश उपाध्याय ने भाषा से हुई बातचीत में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सभी प्रमुख ट्रेड यूनियन नेताओं को चाय पार्टी पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान श्रमिक नेता उनके साथ श्रम क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 20 जुलाई को राजधानी के विज्ञान भवन में भारतीय श्रम सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसकी पूर्व संध्या पर उनकी ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ यह बैठक हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ अपनी 10 सूत्री मांगों को उठायेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।