जम्मू-कश्मीर नियत्रंण रेखा पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह एलओसी से दो आतंकवादी गुट घुसपैठ करने की फिराक में है। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर अमल करते हुए सरकार ने सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह सात आतंकवादियों का एक ग्रुप जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से तालुक रखता है नियत्रंण रेखा से घुसपैठ कर सकता है। सूत्रों ने रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि आतंकवादी ग्रुप केल सेक्टर से डोगा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि इस ग्रुप में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादी एक स्थानीय गाइड के साथ छिपकर जम्मू-कश्मीर के ठण्डापानी कैंठवाली के रास्ते घुसपैठ के प्रयास में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।