दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि एक घंटे की मुलाकात के दौरान बस्सी ने जब मीनाक्षी के परिजनों की तरह इसी तरह के 500 पीड़ितों को मुआवजे की लिस्ट केजरीवाल को थमाई तो, उन्होंने कहा कि इसे अपने बॉस को दे दीजिए। हालांकि बस्सी ने दिल्ली सरकार के बयान को गलत बताया। उन्होंने इसे जल्दबाजी में दिया हुआ बयान करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भी जो भी बात प्रफेशनल तरीके से हुई है। वहीं दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल और बस्सी की मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा कि सीएम की तरफ से दिल्ली के पुलिस चीफ से कई सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया। जैन ने कहा कि सीएम अगर उनसे किसी बात की जानकारी चाहते थे, तो उन्हें देनी चाहिए थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।