अब सुषमा ने दी ‘कांग्रेस की पोल’ खोलने की धमकी
(India)
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के तीखे तेवर देख बीजेपी ने जवाबी हमले की तैयारी कर ली है । दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विदेश मंत्री ने ट्विटर पर एक नया दावा करके सुगबुगाहटों को जन्म दे दिया। सुषमा ने दावा किया कि कोयला घोटाले के आरोपी संतोष बागरोडिया को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट दिलवाने के मकसद से एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। मानसून सत्र के पहले दिन सदन में कांग्रेस काफी आक्रामक नजर आई थी .अब कोयला घोटाले के बहाने बीजेपी को फ्रंटफुट पर आने का नया मौका मिल गया है. कोलगेट मामले में स्पेशल सीबीआई जज भरत पाराशर ने हाल ही में संतोष बागरोडिया समेत तीन लोगों को समन जारी करके 18 अगस्त तक पेश होने को कहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।