उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ मंदिर पहुंचने के लिये 50 फुट चैड़ी सड़क और उसके दोनों ओर 30 फुट चैड़े क्षेत्र विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है. इससे मंदिर के आसपास चल रहे पुनर्निर्माण कार्य को गति मिलने की संभावना है.रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी राधव लंगर ने बताया कि जून 2013 की प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा तबाह हुए मंदिर के आसपास पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार के मास्टर प्लान के मुताबिक नई सड़क पुरानी के मुकाबले काफी चैड़ी होगी. उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बात है. सरकार ने मंदिर तक पहुंचने के लिए आखिरकर भूमि का अधिग्रहण कर लिया है. इससे केंदारनाथ मास्टर प्लान को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है.श् अधिकारी ने कहा कि पिछले दो साल से यह मामला लंबित था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।