मुंबई में बारिश से कई इलाकों में पानी भरा
(India)
लगभग एक महीने तक नदारद रहने के बाद मुंबई लौटे मानसून ने शहर में फिर से आफत मचा दिया। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते कुर्ला, चेंबूर, अंधेरी और परेल जैसे निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से हजारों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ठाणे, नवी मुंबई और रायगढ़ में भी जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।