बिहार में वैशाली जिले की एक अदालत ने हत्या के मामले में मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह समेत दो लोंगो को बरी कर दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह ने समाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमा सिंह की हत्या के मामलें में सुनवाई के बाद सांसद रामा किशोर सिंह और कुणाल को पुख्ता सबूत के अभाव में संदेह का लाभ देते हुये बरी कर दिया । इस फैसले के बाद एक ओर जहाँ उनके समर्थको में खुशी का माहौल देखते बन रहा था वही दूसरी और मृतक के परिजन इस फैसले से असंतुष्ट थे। मृतक चन्द्रमा सिंह के बेटे इस फैसले के खिलाफ उच्चन्यायालय जाने की तैयारी में जुट गए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।