राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र ओर झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश और अंग्रेजी समाचार चैनल के मालिक के खिलाफ मानहानि का केस किया है। दुष्यंत सिंह ने मंगलवार को अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर दोनों के खिलाफ मानहानि का दावा करते हुए दो अलग अलग इस्तगासे पेश किए। बताया गया है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने धौलपुर के महल को लेकर जो बयान दिया था वह उचित नहीं है। इससे सम्मान को ठेस पहुंची है। दुष्यंत सिंह ने इस्तगासे में कहा है कि धौलपुर का महल उनकी निजी संपत्ति है। इस संबंध में दुष्यंत सिंह की ओर से कोर्ट में मालिकाना हक के दस्तावेज पेश किए गए। दुष्यंत सिंह ने अंग्रेजी समाचार चैनल के खिलाफ आधारहीन खबरें दिखाने पर मानहानि का दावा किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।