जमशेदपुर में एक कथित छेड़खानी के मामले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल की ओर से बुलाए गए बंद के दौरान भी हिंसा हुई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने न केवल सड़क पर जाम लगा दिया, बल्कि कई गाड़ियों को तोड़ डाला और आगजनी की। इसके बाद, पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को कंट्रोल करने में छह पुलिस अफसरों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। शहर में सोमवार रात से ही धारा 144 लागू है। पूरे शहर में अतरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए बुधवार को स्कूल कॉलेज बंद रखने का एलान किया है। सीएम रघुवर दास ने जांच के आदेश दिए हैं। हालात से निपटने के लिए पुलिस मुख्यालय ने जमशेदपुर में 15 कंपनी अतिरिक्त बल भेजा है। इसके अलावा, रांची से आइटीबीपी की दो कंपनियां, चार कंपनी सीआरपीएफ और आरएएफ की दो कंपनियां भी भेजी गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।