जम्मू कश्मीर के राजौरी में सांप्रदायिक तनाव के बाद अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया. दरअसल, ईद के दिन एक दक्षिणपंथी हिंदू पार्टी के कुछ सदस्यों ने एक झंडा जला दिया था, जिसे उन्होंने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का बताया था. उसके बाद से ही तनाव पनप रहा था.दसअसल, मुसलमानों की नाराजगी इस बात से है कि आईएसआईएस के झंडे पर पवित्र लिखावट थी, जिसे जलाना गलत था. लिहाजा मुसलमानों ने इसके विरोध में बंद का आयोजन किया था.दोनों समुदायों के बीच टकराव की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया और पुलिस और सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।