संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है और आज भी संसद के दोनों सदनों में विपक्ष द्वारा हंगामे के कारण इनके चलने के आसार कम हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच कई बिल संसद में अटके हुए हैं, जिनमें जुवेनाइल जस्टिस बिल, दिल्ली हाईकोर्ट संशोधन बिल 2015 और एससी-एसटी संशोधन बिल शामिल हैं। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उस कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा कर सकती हैं जिसने उन पर दबाव डाला था। सुषमा ने आरोप लगाया था कि एक कांग्रेस नेता ने उन पर कोयला घोटाले के आरोपी का पासपोर्ट बनवाने का दबाव डाला था। इससे पहले बुधवार को मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस के अलावा अन्य विपक्षी दल भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। हाथ में बैनर और काली पट्टी बांधकर कांग्रेसी सांसदों ने सदन के वेल में जमकर प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेसी सांसदों ने स्पीकर की चेतावनी को और भाजपा की धमकी दोनों को अनसुना कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।