कुल्लू में एक टूरिस्ट बस नदी में गिरी
(India)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टूरिस्ट बस पार्वती नदी में गिर गई। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 5 शव अभी तक रेस्क्यू टीम को मिल चुके हैं। हादसे में घायल 12 सैलानियों को कुल्लू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मणिकर्ण रोड पर गुरुवार शाम 5 बजे हुआ है। बस पंजाब की बताई जा रही है।प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि ये लोग कहां से आए थे, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।