नौसेना की क्षमता और समुद्री सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए पाकिस्तान ने चीन से आठ पनडुब्बियां खरीदने का फैसला किया है। चीन की पोत निर्माण कंपनी के अध्यक्ष शू जिकिन और पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार के बीच यह सैद्धांतिक बनी है। सूत्रों के मुताबिक बीजिंग में उच्च स्तर पर समीक्षा के बाद ही समझौते पर औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझोते के चार से पांच बिलियन डॉलर के बीच होने की बात कही जा रही है। इसपर अंतिम मुहर लगने के बाद पाकिस्तान को 4 किश्तों में भुगतान करना होगा और आने वाले कुछ वर्षो में चीन इन पनडुब्बियों को मुहैया कराएगा। बैठक के बाद इशाक डार ने चीनी पोत निर्माण कंपनी के प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में और मजबूती आने की बात कही। शू जिकिन ने रक्षा सौदों को अंजाम तक पहुंचाने में डार की भूमिका की सराहना भी की। अप्रैल में ही चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पनडुब्बी खरीद करार होने की बात कही जा रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।