विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी बिहार को लोगों को लुभाने आज पीएम बनने के 13 माह बाद बिहार के एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। पीएम की इस यात्रा को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित भी है। पीएम पटना में वेटनरी कालेज के मैदान में केन्द्र सरकार के पांच महकमों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के अलावा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आई.सी.ए.आर. के वार्षिक समारोह में जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री कृषि और किसानों को लेकर यहां कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।इन कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में आयोजित एनडीए की परिवर्तन रैली में शामिल होंगे। इस रैली में पीएम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर करारा हल्ला भी बोल सकते हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर आईबी और खुफिया एजैंसी द्वारा जारी एलर्ट के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन विशेष सुरक्षा बल सतर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में दो ट्रेनें शुरू करेंगे और 38 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन देश को समर्पित करेंगे। मोदी रेल मंत्री सुरेश प्रभु के साथ राजगीर,बिहारशरीफ, दनियावां, फतुआ यात्री गाड़ी और पटना-मुम्बई एसी सुविधा एक्सप्रेस को पटना में वेटेरिनरी कालेज मैदान से शुरू करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।