फिर स्थगित हुई संसद
(India)
ललित मोदी प्रकरण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस के हंगामे के कारण लोकसभा में लगातार चैथे दिन भी कोई कामकाज नहीं हो पाया और सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, एनडीए सांसदों ने घोटाले में फंसे कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में धरना दिया। कांग्रेस के हमले के जवाब में बीजेपी ने कांग्रेस के दो मुख्यमंत्रियों हरीश रावत और वीरभद्र सिंह पर करप्शन के आरोप लगाए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।