दुनिया का सबसे खूंखार आतंक संगठन आईएसआईएस का झंडा एक बार फिर जम्मू कश्मीर में दिखा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर की जामा मस्जिद के पास कुछ लोगों ने आतंकी संगठन आईएस का झंडा लहराया। सा पहली बार नहीं जब जम्मू कश्मीर में आईएस का झंडा दिखाई दिया हो। इससे पहले भी कई भार जम्मू में आईएस का झंडा दिखने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खुद गृहमंत्री राजनाथ ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है। हालांकि उनका कहना है कि भारत पर आईएस का कोई भी खतरा नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।