अब दिल्ली के पुलिस प्रमुख बस्सी ने दिया कड़ा बयान
(India)
दिल्ली के पुलिस प्रमुख बी एस बस्सी ने अरविंद केजरीवाल सरकार के साथ टकराव के बीच बेहद कड़ा बयान दिया है। बस्सी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस शहर की सरकार के हाथों में आ जाएगी तो वह राजधानी दिल्ली के इतिहास का ‘सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन’ होगा। बस्सी ने भरोसा दिया कि दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन एकदम सही काम कर रही है। उन्होंने इस बिंदु को उचित ठहराते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है, उसे किसी स्थानीय निहित स्वार्थ का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि प्रधानमंत्री या गृह मंत्री का यहां पर कोई स्वार्थ नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।