देश के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह किसानों की खुदकुशी पर दिए गए एक विवादित बयान के कारण फंस गए हैं. राधामोहन सिंह के मुताबिक देश में किसान प्रेम प्रसंग और नपुंसकता के कारण खुदकुशी कर रहे हैं. कषि मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में दिए गए एक लिखित बयान में कहा गया है कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक देश में इतने किसानों की मौत शादी नाकाम होने या टूट जाने, दहेज से जुड़े विवाद, बीमारी, नशा, दहेज, प्रेम प्रसंग (लव अफेयर्स) और नपुंसकता की वजह से हुई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।