बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने का विरोध किया है। सलमान ने शनिवार देर रात 49 मिनट में कुल 14 ट्वीट कर याकूब का सपोर्ट किया। सलमान ने ट्वीट कर कहा कि एक बेगुनाह की मौत इंसानियत का कत्ल है। टाइगर मेमन के गुनाह की सजा उसके भाई याकूब को नहीं मिलनी चाहिए। सलमान ने आगे ट्वीट में लिखा श्श्टाइगर मेमन को पकड़ो, जो बिल्ली की तरह छुपा है और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ पा रहे...।श्श् उधर, सलमान के इस कमेंट से मामले से जुड़े सरकारी वकील उज्जवल निकम भड़क गए हैं। उन्होंने सलमान पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि सलमान खान का बयान आपत्तिजनक है। निकम ने कहा, श्श्सलमान अपनी लोकप्रियता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वह कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।