आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने राष्ट्रीय राजधानी में अस्थायी शिक्षकों को नियमित करने के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार को कानूनी नोटिस भेजा है।भूषण ने कहा, मैंने एक कानूनी नोटिस भेजा है, क्योंकि इस तरह की नियुक्ति के लिए दूसरों को अवसर दिए बिना कांट्रैक्ट वाले शिक्षकों को नियमित करना गलत है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि सी नियुक्तियां अवैध हैं, क्योंकि अन्य लोगों को भी समान अवसर पाने का हक है।भूषण ने कहा, कुछ असंतुष्ट शिक्षक मेरे पास आए थे और उनकी तरफ से मैंने नोटिस भेजा है और सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। भूषण को अप्रेल में आप से निष्कासित कर दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।