प्रधानमंत्री ने मांगे 15 अगस्त के भाषण के लिए सुझाव
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में रोड सेफ्टी बिल और दुर्घटनाओं में जख्मी लोगों का कैशलेस ट्रीटमेंट करने की पॉलिसी लाने पर विचार करने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने जनता से अपने 15 अगस्त के भाषण के लिए सुझाव भी मंगवाए। प्रधानमंत्री ने करगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश के किसान का जमीन से जितना नाता है, उतना ही देश के जवानों का भी है। उन्होंने कहा, श्करगिल युद्ध में हमारा एक-एक जवान सौ-सौ दुश्मनों पर भारी पड़ा। उन वीर सैनिकों को शत-शत नमन।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।