दिल्ली लाया जा रहा है कलाम का पार्थिव शरीर
(India)
जनता के राष्ट्रपतिश् के नाम से मशहूर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर शिलांग से गुवाहाटी लाया गया है, जहां से अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली में डॉ कलाम के आवास 10, राजाजी मार्ग पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रामेश्वरम लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इससे पहले शिलांग और गुवाहटी में भी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिल्ली एयरपोर्ट खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहेंगे। जहां अब से कुछ देर में उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा। दोनों ही जगहों पर आज माहौल गमगीन है और हर कोई जनता के राष्ट्रपति को नम आंखों से याद कर रहा है। मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में लोकप्रिय हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार शाम आईआईएम में एक व्याख्यान देने के दौरान गिरने के बाद निधन हो गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।