लालू के बेटे की उम्मीदवारी का विरोध
(India)
लालू के बेटे तेजप्रताप को राजनीति में लाने के लालू प्रसाद यादव की कोशिश को शायद इस खबर से झटका लगे। तेजप्रताप ने जिस महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी वहा लालू के सबसे मजबूत वोट बैंक मुस्लिम मतदाताओ ने तेजप्रताप के खिलाफ विगुल फूंक दिया है। महुआ में आज देर शाम राजद के मुस्लिम कार्यकर्ताओ ने कैंडिल मार्च निकल तेजप्रताप की उम्मीदवारी का विरोध किया है। दरअसल ये पूरा मामला महुआ से राजद के उम्मीदवार की दावेदारी को लेकर है। . महुआ से राजद के पूर्व प्रत्यासी जागेश्वर राय के समर्थक महुआ से तेजप्रताप की उम्मीदवारी के खिलाफ कल लालू के आवास पर मिलने गए थे जहा समर्थको ने लालू के आवास पर जम कर विरोध किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।