याकूब मेमन फांसी पर सुनवाई आज
(India)
1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। मौत की सजा पाए याकूब मेमन की फांसी पर उठा विवाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भी नजर आया। याकूब मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के दो जजों के बीच फांसी को लेकर मतभेद साफ नजर आया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर रहे जज जस्टिस कुरियन जोसेफ ने याकूब की भूल-सुधार याचिका की सुनवाई पर ही सवाल खड़ा कर दिया। नियम का हवाला देते हुए जस्टिस जोसेफ ने कहा कि याकूब की भूल-सुधार याचिका की सुनवाई में कमी नजर आ रही है। वहीं सुनवाई कर रहे दूसरे जज जस्टिस ए.आर. दवे ने कहा कि अब इस मामले में कुछ नहीं बचा है। जस्टिस ए.आर दवे ने कहा कि याकूब को निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा दी है। फिलहाल उसकी एक दया याचिका महाराष्ट्र के गवर्नर के पास लंबित है। इसके बाद उसकी फांसी का रास्ता साफ हो जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।