गुरदासपुर में सेना की वर्दी में आए थे आतंकी
(India)
पंजाब का गुरदासपुर आतंकी हमले से दहल गया। पाकिस्तान से आए कुछ आतंकियों ने एक थाने पर धावा बोल दिया। आतंकियों ने पहले एक कार लूटी, यात्री बस पर फायरिंग की और फिर वो एक थाने में घुस गए और वहां भी कोहराम मचा दिया। पुलिस के मुताबिक तकरीबन 14 घंटे पहले शुरू हुई मुठभेड़ अब से थोड़ी देर पहले खत्म हो गई। इस वक्त तलाशी का काम चल रहा है। आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए गुरदासपुर के एसपी बलजीत सिंह, 3 होमगार्ड जवानों ने भी प्राण न्यौछावर किए, 7 नागरिक भी बने शिकार। पुलिस ने इस आतंकी हमले में शामिल 3 आतंकियों को भी मार गिराया। कुल 14 जानें गईं। थाने पर कब्जा करने से पहले पहले सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने एक यात्री बस पर हमला किया था और फिर वो आकर थाने में छिप गए। यहां भी आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।