शिलांग में अस्पताल के बाहर गूंजे ‘कलाम अमर रहे’ के नारे
(India)

शिलांग में जैसे ही लोगों को उनके निधन के बारे में पता चला हजारों लोग अपने चहेते वैज्ञानिक और नेता को श्रद्धांजलि देने बेथनी अस्पताल के बाहर जमा होने लगे। अस्पताल के बाहर ‘कलाम अमर रहे’ के नारे गूंजने लगे। डॉ. कलाम के पार्थिव शरीर को सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां से उसे सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा गुवाहाटी हवाई अड्डे पर भेजा गया। गुवाहाटी से विमान से डॉ. कलाम के शव को दिल्ली लाया जाएगा। राज्य के उप मुख्यमंत्री आर सी लालू ने मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंच कर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।