पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम के निधन पर पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ऐसा महापुरुष बताया है जिसने अपने जीवन और कार्यों से देशवासियों को प्रेरित किया। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारत एक महान वैज्ञानिक, अनोखे राष्ट्रपति और प्रेरणादायी व्यक्ति के निधन से शोकाकुल है।उन्होंने कहा कि उनके निधन का समाचार पूरे देश के लिए और विश्व वैज्ञानिक जगत के लिए दुखद समाचार है। डॉ. कलाम ने एक महापुरुष का जीवन जीया और अपने कार्यों से देशवासियों को प्रेरित किया। आज पूरा देश उन्हें नमन करता है। एक वैज्ञानिक के रूप में उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।