राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक जताया और कहा कि राष्ट्र ने एक महान सपूत खो दिया है जो आजीवन जनता के राष्ट्रपति थे और निधन के बाद भी ‘जनता के राष्ट्रपति’ बने रहेंगे.मुखर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा है, ‘मैं अपने दिवंगत मित्र कलाम को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.’ उनके निधन को अपना व्यक्तिगत नुकसान बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कलाम अत्यधिक लोकप्रिय थे और काफी प्रशंसनीय थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।