प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी कलाम को श्रद्धांजलि
(India)







पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर आज भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। यहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और फिर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तीनों सेनाओं के प्रमुखों, पूर्व वायु सेना प्रमुख अर्जन सिंह, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्थिव शरीर कलाम के सरकारी आवास 10, राजाजी मार्ग पर रखा जाएगा। जहां दोपहर चार बजे से आम लोग, स्व. कलाम के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कलाम के अंतिम दर्शनों के लिए दिल्ली आ रहे हैं।


















Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।