रामेश्वरम पहुंचा डॉक्टर कलाम का पार्थिव शरीर
(India)



सोमवार शाम शिलांग में देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था. जिसके बाद कल कलाम साहब के शरीर को दिल्ली उनके सरकारी निवास पर लेकर आया गया जहां देश की कई बड़ी हस्तियों ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रृद्धांजलि अर्पित की. आज राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनके पेतृक गांव रामेश्वरम लेकर जाया गया है. जहां उनके पार्थिव शरीर को जिला स्कूल में रखा जाएगा. आज रामेश्वरम में आम लोग पूर्व राष्ट्रपति के दर्शन कर सकेंगे. पार्थिव शरीर को मंडपम के जिला स्कूल में दर्शनों के लिए रखा जाएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।