गुरूदासपुर हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट
(India)
पंजाब में 1995 के बाद पहली बार सोमवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बॉर्डर से महज 15 किमी दूर पंजाब के गुरदासपुर जिले में पहले एक बस और फिर थाने पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले दस्ते में एक महिला भी शामिल है। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात पुलिसवाले, दो कैदी और तीन आम नागरिक हैं। गुरदासपुर की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा के चलते सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है बाहर से आने जाने वाली सभी गाडियों की चेकिग की जा रही है किसी पर भी शक होने पर उसे तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।