दीनानगर के थाने में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए एसपी डी बलजीत सिंह के परिजनों ने उनके शव का संस्कार करने से मना कर दिया है। वहीं बिना हथियार के एसपी को आतंकियों से लड़ने के लिए भेजे देने की कड़ी आलोचना कर खलबली मचा दी है। शहीद की पत्नी कुलवंत कौर ने सरकार के समक्ष मांग रखी है कि बेटे को पुलिस में एसपी पद का रैंक देकर नौकरी दी जाए और बेटियों को तहसीलदार की नौकरी दी जाए। परिवार की इस मांग से पुलिस के आला अधिकारी तथा सरकार असहज दिख रही है। यह बात सामने आते ही अकाली दल की विधायक व अकाली दल महिला ¨वग की प्रदेश प्रधान बीबी जागीर कौर सहित आइजी लोकनाथ आंगरा, डीआइजी रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह तथा कपूरथला के एसएसपी आशीष चैधरी मंगलवार को परिवार से मिले और उक्त मांग संबंधी नरमी जताने तथा संस्कार करने में रुकाव न डालने का आग्रह किया है। लेकिन परिवार नौकरी देने की मांग पर अड़ गया है। वे सरकार से लिखित तौर नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।